Dainik Athah

कांग्रेस ने दिया 40% सीटों पर महिलाओं को सम्मान : सुप्रिया श्रीनेत्र

कांग्रेस ने किया वसुंधरा में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

खोड़ा को पानी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे : संगीता त्यागी

अथाह संवाददाता
साहिबाबाद।
कांग्रेस की साहिबाबाद विधानसभा से प्रत्याशी संगीता त्यागी ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधि विधान से हवन पूजन के साथ किया और इस अवसर पर सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजीव त्यागी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन रिबन काटकर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने आधी आबादी का ध्यान रखते हुए विधानसभा चुनाव में 40% सीटों पर चुनाव लड़ने का हक दिया उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं यह नारा नहीं बल्कि आधी आबादी की आवाज है जिसको प्रियंका गांधी ने समाज के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार बाढ़ रहे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को हक देने की बात करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला युवा और रोजगार की बात तथा किसानों के हक की बात कांग्रेस पार्टी कर रही है कांग्रेस मुद्दों पर आधारित राजनीति करने में विश्वास करती है। इसलिए कांग्रेस आज आम आदमी की समस्याओं को समाधान करने के लिए सड़कों पर है और चुनाव के माध्यम से जनता के बीच हम बात रख रहे हैं। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 700 किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन है लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चलाने वाला कौन है और मंत्री अभी तक भाजपा सरकार पर पद पर है उसका जिम्मेदार कौन है। भाजपा ने 6 हजार रुपए देकर किसानों को झुनझुना देने का काम किया है जबकि 25000 रुपए प्रति हेक्टर किसान की खेती के दाम बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है खाद महंगी हो गई है डीजल पेट्रोल आसमान को कीमत छू रहे हैं, जबकि भाजपा भाई जान अब्बा जान पर आधारित धर्म और जाति की राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुद्दों पर आधारित राजनीति होनी चाहिए जिसके लिए कांग्रेस आज चुनाव मैदान में है।

वसुंधरा में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी ने कहा कि आज हम समाज के बीच लोकल मुद्दों को लेकर जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल के अंदर कभी भी क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि आज खोड़ा के लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिलते हैं तो उनके आंखों में आंसू आ जाते। सबसे पहले खोड़ा के लिए गंगाजल पानी की व्यवस्था की जाएगी साथ ही साथ महिलाओं के लिए डिग्री कॉलेज और क्षेत्र के लिए अस्पताल देने का काम 2022 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेश महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, कांग्रेस के वृष नेता सतीश त्यागी, वीर सिंह चौधरी, डोली शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, विजय चौधरी, कार्तिक कौशिक, आरिफ राजा, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष पूजा मेहता, सुशील शर्मा, रवि चौधरी , आशीष प्रेमी, पंकज तेजनिया, उमाशंकर पांडे, विकास शर्मा, नवीन शर्मा पोले, दीपक त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *