Dainik Athah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 21 को आगरा- बरेली में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

नड्डा बरेली में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकतार्ओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
नड्डा शुक्रवार को प्रात: 10 बजे आगरा पहुंचेंगे। पूर्वाह्न 10:20 बजे कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात पूर्वाह्न 10:50 बजे एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट, आगरा में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात इसी स्थान पर पूर्वाह्न 11:50 बजे अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 02:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। अपराह्न 02:50 बजे आईआईएम हॉल बरेली में प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम 07:15 बजे बरेली जिले की विधानसभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *