Dainik Athah

2022 के लिए कई छोटे दलों ने सपा का किया समर्थन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को कई दलों ने समर्थन देने की घोषणा की। उनके समर्थन के लिए अखिलेश यादव ने धन्यवाद दिया है।

समाजवादी पार्टी को समर्थन देने वालों में प्रमुख है आई.पी. कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार मंच तथा चेयरमैन जिला सहकारी बैंक बांदा, हेमंत कुमार कुशवाहा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंदौली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत समानता पार्टी, नरेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महानतावादी दल, हरि शंकर सबरीवाला संघ अधिष्ठाता राष्ट्रीय संघ, ओम प्रकाश मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजगार आंदोलन मंच तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (अम्बेडकर) अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता आदि।

समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव आम आदमी पार्टी छोड़कर अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *