Dainik Athah

बागी कार्यकर्ताओं पर क्या बोले महानगर अध्यक्ष….. देखे वीडियो

कुछ विपक्षी भड़का रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं को: संजीव शर्मा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
रविवार को भाजपा से टिकट ना मिलने पर जहां दो प्रत्याशियों पंडित सच्चिदानंद शर्मा तथा डॉक्टर सपना बंसल निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की, वही एक अन्य दावेदार अजय शर्मा ने भी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र मंगा लिया है। वही गाजियाबाद शहर सीट पर भाजपा शहर प्रत्याशी अतुल गर्ग के खिलाफ विजयनगर क्षेत्र में पर्चे बांट कर विरोध किया गया। 

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है इसमें सभी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का हक है। किसी एक का नाम घोषित होने पर दूसरे को निराशा जरूर होती है, किंतु बाद में चर्चा कर कर मना लिया जाता है। ऐसे ही साहिबाबाद विधानसभा सीट पर 17 -18 लोगों ने दावेदारी की थी । उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में कोई भी व्यक्ति जो पार्टी का कार्यकर्ता होगा हितेषी होगा वह पार्टी विरोधी कार्य नहीं करेगा। कुछ सीधे-साधे कार्यकर्ताओं को विपक्ष के लोग भड़का रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। किंतु भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी में विश्वास रखता हो वह भाजपा की जीत में बाधक नहीं बनेगा।

उन्होंने गाजियाबाद शहर सीट पर पर्चा ट्रैक्टर विरोध करने वालों  से कहा कि कोई परेशानी है तो सीधे संगठन में बात रखें। वहीं उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महानगर की तीनों सीटें पहले से अधिक मतों के साथ जीतेगी। क्योंकि भाजपा में प्रत्याशी नहीं संगठन चुनाव लड़ता है और भाजपा का संगठन चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *