Dainik Athah

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन

अथाह संवाददाता
नई दिल्ली।
हापुड़ विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता गजराज सिंह ने पार्टी को अलविदा कह चुके राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। गजराज सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की और पार्टी जॉइन की।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजयवीर चौधरी, मुरादनगर से टिकट के दावेदार अमरजीत सिंह बिड्डी , जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन चौधरी शीशपाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गोयल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *