Dainik Athah

भाजपा कार्यालय भी कोरोना की चपेट में, तीन दिन के लिए बंद

कंप्यूटर आपरेटर के पाजीटिव आने के बाद कार्यकर्ता परेशान

कार्यालय के सभी कर्मचारियों का करवाया जायेगा कोरोना टेस्ट

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी का जिला व महानगर कार्यालय भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसके बाद कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी के जिला व महानगर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर जांच में कोरोना पाजीटिव पाया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यालय को बंद करवा दिया। पार्टी कार्यालय शुक्रवार तक बंद रहेगा तथा वहां पर कार्यरत सभी कर्मचारियाें की अब जांच करवाई जायेगी। इसकी जानकारी मिलने के बाद रोजाना कार्यालय जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता परेशान है। इनमें से कई तो पाजीटिव पाये गये कर्मचारी के संपर्क में रहते थे। अब कार्यालय को शुक्रवार तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे कार्यालय को सेनेटाइज करवाया जायेगा।

भाजपा कार्यालय का कंप्यूटर आपरेटर कोरोना पाजीटिव पाया गया है। इसके बाद कार्यालय को तीन दिन के लिए शुक्रवार तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्यालय को सेनेटाइज करवाया जायेगा। कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की जांच करवाई जायेगी।

संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा, गाजियाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *