Dainik Athah

सपा के प्रदेश सचिव बनें गाजियाबाद के बाबू सिंह आर्य

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में निर्मल सिंह बस्ती, बाबू सिंह आर्य गाजियाबाद को प्रदेश सचिव, श्री मुक्तिनाथ राय आजमगढ़ को विशेष आमंत्रित सदस्य तथा मोहम्मद श्वाले को समाजवादी पार्टी बस्ती का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा मयंक महेन्द्र सिंह जौनपुर, अतुल यादव प्रतापगढ़ को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।

समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि द्वारा हरीश कुमार शुक्ला प्रतापगढ़, निशात उद्दीन कुरैशी आगरा को प्रदेश सचिव नामित किया गया है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप द्वारा प्रकाश गुप्ता पूर्व चेयरमैन बस्ती को प्रदेश सचिव एवं हरिशंकर विश्वकर्मा सोनभद्र को प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *