Dainik Athah

महापौर आशा शर्मा ने नारियल फोड़कर किया नगर निगम के कंट्रोल रूम का शुभारंभ

एक स्थान पर सभी विभागों के केंद्रीयकरण से आसान होगा समस्याओं का निराकरण

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। शहर वासियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महापौर आशा शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर सिटी जॉन स्थित कंपनी बाग में कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कंट्रोल रूम से शहर वासियों की समस्याओं का बेहतर तरीके से कम समय में समाधान किया जा सकेगा।

महापौर द्वारा बताया गया कि सिटीजन शहर के केंद्र में है तथा एक ही स्थान पर सभी विभाग जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उधान विभाग, प्रकाश विभाग, निर्माण विभाग व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का निवारण एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे समय की भी बचत रहेगी तथा विभागों का आपसी कोआर्डिनेशन भी बेहतर बना रहेगा। कंट्रोल रूम से शहर वासियों को बहुत ही अधिक सुविधाओं का अनुभव होगा। महापौर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम तथा शहर वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईl

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में बनाई जाने वाली योजनाओं को भी एक ही स्थान से संचालित किया जाएगा तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी या अन्य योजनाओं पर भी एक ही स्थान से कमांड किया जाएगा ताकि शहर वासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और समस्याओं के समाधान में कम समय लगे। कंट्रोल रूम को बेहतर तरीके से कम समय में व्यवस्थित करने हेतु डीएस इंफ्रा सॉल्यूशन पुनीत बिंद्रा के कार्य को भी सराहा गया।

राजीव शर्मा पार्षद द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान पर कुछ वर्षों पूर्व बहुत ही दयनीय स्थिति थी किंतु गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लाइब्रेरी को व्यवस्थित करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही कंट्रोल रूम की भी बेहतर व्यवस्था की गई है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम की टीम की बैठने की व्यवस्था बहुत सुंदर की गई है ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। कंट्रोल रूम को वातानुकूलित बनाया गया है। गाजियाबाद नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी कमान सौंपी गई है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, डॉ अनुज उद्यान प्रभारी,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह, व शहर के अन्य गणमान्य उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *