Dainik Athah

उत्तर प्रदेश में गूंजा जिला- महानगर अध्यक्ष का नाम

पउप्र में जन विश्वास यात्रा के स्वागत में गाजियाबाद अव्वल हुआ साबित

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के स्वागत के बाद गाजियाबाद जिला एवं महानगर का नाम उत्तर प्रदेश में गूंज रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में जहां से भी यात्रा निकली उनमें गाजियाबाद जिला व महानगर सबसे अव्वल साबित हुआ। निश्चित रूप से इसका श्रेय जिला व महानगर अध्यक्ष को जाता है।

गाजियाबाद जिला व महानगर में शनिवार को जन विश्वास यात्रा का आगमन हुआ। इस दौरान मोदीनगर में 14 स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। खुद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल जिले के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मेरठ जिले के बार्डर पर पहुंच गये तथा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां पर सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार एवं वाहनों का काफिला था। इसके बाद जहां जहां से भी यात्रा गुजरी वहां जोरदार स्वागत हुआ।

मोदीनगर से यात्रा चार घंटे में निकल सकी। इतना ही नहीं लोनी मंडौला चौकी जो बागपत सीमा का बार्डर है पर वहां पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत टिकट दावेदार ने किया। यहां पर सैकड़ों बाइक, ट्रैक्टरों के साथ ही खुली जीप पर अनिल प्रमुख मौजूद थे। लोनी के पूरे क्षेत्र में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

यदि महानगर की बात करें तो यहां सबसे पहला पड़ाव मुरादनगर था जहां विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। यहां पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा पूरी टीम के साथ मौजूद थे। इसके बाद मुरादनगर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। युवा नेता अमरीश त्यागी ने भी यात्रा का भव्य स्वागत किया। साहिबाबाद में हुई जनसभा भी भीड़ के मामले में सफल सभा में गिनी जा रही है। साहिबाबाद क्षेत्र में करीब एक दर्जन स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वाग हुआ।

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो की बात करें तो उसके संबंध में कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। रोड शो में शामिल भीड़, सैकड़ों स्थानों पर स्वागत संगठन की योजना की ही देन थी। यदि सीधे शब्दों में कहा जाये तो जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा लिया। दोनों अध्यक्षों ने साबित कर दिया कि वे कोई भी काम सफलता से पूर्ण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *