Dainik Athah

लोनी में प्रवेश करते ही जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत

डबल इंजन सरकार से हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास: कपिल देव अग्रवाल

लोनी में अनिल कसाना (प्रमुख) ने दिखाई ताकत

अथाह संवाददाता,
लोनी।
प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का चौतरफा विकास डबल इंजन सरकार से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मोदी- योगी ने मिलकर प्रदेश में जितना विकास पांच वर्ष में किया उतना पिछली सरकारें आजादी के बाद से 50 वर्षों में भी नहीं कर पाई।

कपिल देव अग्रवाल लोनी के मंडौला चौकी के पास पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कसाना द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा के विशाल स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ ही माफियागिरी पर भी रोक लगी है।

खनन माफिया, शिक्षा माफिया, अपराधी घरों में दुबके है अथवा जेलों में बंद है। बड़ी संख्या में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में अपराधी या तो जेल में है अथवा प्रदेश से बाहर है। उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए एक बार फिर से आपका भरोसा चाहिये।

यहां पर अनिल कसाना प्रमुख ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हजारों लोगों की भीड़ के कारण दिल्ली- सहारनपुर हाइवे जाम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *