Dainik Athah

भाजपा का पउप्र बूथ अध्यक्ष सम्मेलन 11 को- अब अमित शाह नहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लेंगे क्लास

30 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल

अथाह संवाददाता
मेरठ। मेरठ की क्रांति धरा पर 11 दिसंबर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि भाजपा के क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन अध्यक्ष को पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करना था। लेकिन अब पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मेरठ के सुभारती विश्व विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जायेगा। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में 30 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

गजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, प्रदेश सह प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।

गुरुवार को भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी। सुभारती विश्व विद्यालय मैदान पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, जय करण गुप्ता भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *