Dainik Athah

अमरीश त्यागी, दिशांत त्यागी समेत अनेक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जोइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया भाजपा में शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के नेताओं सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ीं, समाजसेवियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली व्यक्तियों तथा बडी संख्या में उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम तथा सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का संकल्प लिया। 

.

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव गोपाल अग्रवाल (मेरठ), विश्व त्यागी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकमंच एवं पूर्व प्रत्याशी मुरादनगर विधानसभा दिशान्त त्यागी (गाजियाबाद), बसपा के अमरोहा से जिला पंचायत सदस्य, बसपा के जिलाध्यक्ष, सदस्य वामसेफ, बसपा पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर हेम सिंह आर्य जाटव, भीम आर्मी के प्रवक्ता, राजीव गांधी फैलोसिप नेशनल अवार्ड प्राप्त डा. टी.पी. सिंह (अमरोहा), प्रदेश के पूर्व अपर मुख्यसचिव हरदोई के आईएएस चन्द्रप्रकाश, क्षत्रीय महासेना के राष्ट्रीय महामंत्री गाजियाबाद के सत्येन्द्र सिंह राघव, बसपा के जिला सचिव, नौंगवा सादात के विधानसभा प्रभारी एवं अमरोहा से जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह जाट, अनूपशहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश शर्मा, मेरठ सहारनपुर स्नातक सीट से विधान परिषद की प्रत्याशी रही अर्चना शर्मा, जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. त्यागी के पुत्र एवं दिल्ली पावर लिफ्टिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष अम्बरीश त्यागी और तीन बार बाडी विल्डिंग में स्वर्ण पदक विजेता अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी विपनेश चौधरी  ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *