Dainik Athah

प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन, पार्टी कार्यालय में काटा गया 83 किलो का केक

अखिलेश ने केक खिलाया, शॉल ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद

अथाह ब्यूरो,
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ, समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय सहित देश के विभिन्न प्रांतो के पार्टी कार्यालयों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के पार्टी कार्यालयों में हर्शोल्लास के साथ मनाया गया है।

जन्मदिन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहें। अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने शाल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करके जन्मदिन पर नेताजी से आशीर्वाद लिया। नेताओं और कार्यकतार्ओं तथा विभिन्न दलों और संगठनों के नेताओं ने नेताजी को पुष्पगुच्छ, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर 83 किलो के लड्डू बांटे गये और केक काटा गया।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आए हजारों कार्यकतार्ओं नेताओं को संबोधित करते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में जो जोश दिखाई दे रहा है वह परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। इसे आप लोग कामयाब बनाएं। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

जन्मदिवस आयोजन में रामगोविन्द चौधरी, अहमद हसन, उदय प्रताप सिंह, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, अन्नू टण्डन, अम्बिका चौधरी, सिगबतुल्ला अंसारी, दुर्गा यादव, राजकुमार मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह, संजय गर्ग, सुशीला सरोज, फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय, लीलावती कुशवाहा, आनन्द भदौरिया, डा. राजपाल कश्यप, राम आसरे विश्वकर्मा, अनुराग यादव, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, नेहा यादव, दिग्विजय सिंह देव, अरविन्द गिरि, डा. अनीस राजा, डा. रामकरन निर्मल, चन्द्रशेखर चौधरी, प्रदीप यादव, काशीनाथ यादव, अच्छे लाल सोनी, आशु मलिक, शाहिद मंजूर, स्वामी ओमवेश, जितेन्द्र यादव, अरविन्द यादव एमएलसी समेत बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *