Dainik Athah

कार्यकर्ता तपस्या करके आगे बढ़ें और पार्टी का नेतृत्व करें : स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश अध्यक्ष ने सिखाएं सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के गुर

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने गाजियाबाद जिले की 3 विधानसभाओं मुरादनगर, गाजियाबाद शहर एवं साहिबाबाद में पहुंच कर कार्यकतार्ओं से जनसंवाद किया वही कार्यकतार्ओं को चुनाव में जनसंवाद करने पर बल देते हुए सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का तरीका बताया।

सुबह सबसे पहले भाजपा उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का महानगर में नेतृत्व कर रहे संजीव शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुरादनगर क्षेत्र के असालतपुर गांव के पंचायत घर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया तथा लोगों से घर-घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क व संवाद किया। सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने हर किसी को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकतार्ओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आवाह्न किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व अटल बिहारी बाजपेई जी ने ऐसे कार्यकतार्ओं को खड़ा किया जो रात दिन परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं। हम आप जैसे कार्यकतार्ओं को पाकर धन्य है, जो दीनदयाल उपाध्याय जी की पार्टी के सदस्य हैं। आपका नेता जो गरीब परिवार में जन्म लिया था, स्टेशन पर चाय बेचते थे, उन्होंने सवा सौ करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है।

यह कोई छोटी मोटी बात नहीं है। इस पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता तपस्या करके बूथ अध्यक्ष होते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। इस दौरान वह मुरादनगर देहात के मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी के आवास पर पहुंचे तथा कार्यकतार्ओं से भेंट की।

महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी के आवास पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का भी हालचाल जाना। इस कार्यक्रम के संयोजक विधायक अजीत पाल त्यागी ने भी कार्यकतार्ओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल तेवतिया, विधानसभा प्रभारी गोविंद चौधरी, मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, पूर्व मेयर आशु वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ केशव त्यागी, अरविंद भारतीय, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मंडल महामंत्री विपिन चौधरी, संजीव त्यागी, प्रमोद त्यागी, मोहित त्यागी, अंकुर तोमर, डॉ नरेंद्र तेवतिया, राजू त्यागी, श्रीमती पूजा गोस्वामी, श्रीमती संगीता पांडे, योगेंद्र शर्मा, रजनीश त्यागी, महानगर मंत्री धीरज शर्मा, बिंदु त्यागी, पंकज भारद्वाज, सीमल शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज यादव, मनोज शर्मा समेत हजारों क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

श्रमिक चौपाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताई सरकार की योजनाएं

लीलावती पब्लिक स्कूल विजय नगर में श्रमिक चौपाल व भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम रखा गया जिस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काट कर श्रमिक ई-कार्ड का उद्धाटन भी किया।

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओ व श्रमिको को बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन सभी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुचाया जाना चाहिए। यदि किसी श्रमिक को इन योजनाओं की जानकारी नहीं है तो भाजपा के कार्यकतार्ओं द्वारा आयोजित की जा रही श्रमिक चौपाल के माध्यम से इन योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।

मोदी जी जानते थे गरीबों का सबसे अधिक शोषण होता है इसलिए मोदी जी ने सबसे पहले सभी गरीबों के बैंक में अकाउंट खुलवाएं जिससे योजनाओं के सीधे-सीधे पैसे गरीबों के अकाउंट में पहुंचाई जा सके। मोदी योगी ने शहर व गांव में सात लाख से अधिक गरीब लोगों को आवास देने का काम किया है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अनिल अग्रवाल, आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, मान सिंह, पवन गोयल, अमित त्यागी, गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गुंजन शर्मा, राजेन्द्र मित्तल, अजय राजपूत, अनुज मित्तल, सचिन डेढ़ा, विनोद त्यागी, देवेंद्र त्रिपाठी, सुधीर शर्मा, अनिता सिंह, सुनील यादव, चम्पा माहौर, विजयपाल वर्मा, प्रमोद चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अमृता सिंह, नंदिनी शर्मा, स्मिता सामंत, कन्हैयालाल, प्रेम सिंह चौहान, मनीष कुमार दिवाकर, रतन सिंह पटेल, महेंद्र नाथ कपूर, नरेंद्र चौधरी, अजय पटेल, रानी देवी, नेहा जैन, पूनम शर्मा, रेनू चंदेला, इमरान, अरहान, जफर, नितिन, शहजाद, शाहिद, प्रदीप, हसन, आदिल, आसिफ, शाहिल, बॉबी, जुबेर, जितेंद्र, अनिल पाल, संजय राघव, फिरोज खान, सरफराज, आमिर, नदीम, मुकेश, बंटी, अरुण, सिराज, समीर, साहिल सैफी, गुलशन सैफी, पूनम गुप्ता, सविता गुप्ता, राधा, गीता रानी, आशा शर्मा, बाला शर्मा, निशा देवी, कमलेश शर्मा, उषा देवी कैलाशी, गोपाल कश्यप,

साहिबाबाद विधानसभा के खोड़ा में कार्यकर्ताओं से किया संवाद:

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का महानगर में नेतृत्व कर रहे संजीव शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने साहिबाबाद क्षेत्र के खोड़ा में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया तथा लोगों से घर-घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क व संवाद किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं व निर्णयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज वास्तविक अर्थों में गरीबों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति व न्याय के लिए काम हो रहा है। मंच पर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह विधायक सुनील शर्मा, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, अजय शर्मा, केके शुक्ला, सौरभ जयसवाल, एसएन राय, नित्यानंद शर्मा, चमन चौहान, लक्ष्मण रावत, मंडल अध्यक्ष मुकेश गिरी, योगेश भाटी, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा मीडिया, सह प्रभारी धीरज अग्रवाल मौजूद रहे।

यदि समय से आ गए होते प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आगमन पर लीलावती स्कूल में श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया था जिसका समय सुबह 11 बजे का दिया था। किंतु सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर मात्र 50 कुर्सियां बिछी थी, ना माइक था ना मंच की व्यवस्था थी ना ही मंच पर कुर्सिया सोफे रखें थे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पार्षद सुनील यादव ने व्यवस्था को देखते हुए श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से कहा क्या व्यवस्था है प्रदेश अध्यक्ष के आने का समय हो गया और तैयारी कुछ भी नहीं, वहां मौजूद विधायक प्रतिनिधि ने व्यवस्था के नाम पर अतिथियों के आने वाले मार्ग को एसएचओ द्वारा खाली कराने की चर्चा की।

हालांकि इस मुद्दे पर थोड़ी गहमागहमी हुई फिर कुछ देर में कुर्सियां और सोफे बनवाए गए जिसको कार्यकर्ताओं ने जल्दी-जल्दी हॉल में बिछाया। माइक मंगवाया गया और व्यवस्था पूर्ण की गई। भाजपा पार्षद सुनील यादव ने माइक के डेक्स बोर्ड पार्टी का झंडा लगाया और जब उस पर धूल मिट्टी देखी तो कपड़ा लेकर खुद ही सफाई कर दी। इस दौरान उसने के कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है पदाधिकारियों से नहीं इसलिए हमें पद लेने के साथ कार्यकर्ता भी बने रहना चाहिए। हालांकि इस दौरान व्यवस्था करने वालों को बार-बार टोकने का काम और व्यवस्था पूर्ण करने के लिए विधायक प्रतिनिधि ने रस्म अदायगी के तौर पर बार-बार कहा भी। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 12:30 बजे के बाद हुआ जब तक व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी थी यदि समय से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आ गए होते तो निश्चित ही तारीफ करने के बजाए कुछ और कहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *