Dainik Athah

लोनी में उमड़ा श्रीराम भक्तों का जनसैलाब, 5100 कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भव्य श्रीराम कथा

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जनसैलाब को बताया रामराज्य का प्रतीक

कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कलश यात्रा को बताया अद्भुत

अथाह संवाददाता,
लोनी।
बुधवार को लोनी के राजीव गार्डन में 5100 कलश यात्रा के साथ धर्म जागरण मंच द्वारा आयोजित भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राजीव गार्डन से शुरू हुई कलश यात्रा संगम विहार नाला रोड़ होते हए इन्दिरपुरी, परमहंस विहार, 2 नम्बर, नीलम फैक्टरी 100 फूटा से होते हुए नाईपुरा होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा में 5100 कलश धारी महिलाओं के अतिरिक्त हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त शामिल हुए। इस दौरान लोनी नगरपालिका क्षेत्र राममय नजर आई।

कलश यात्रा में विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने स्वंय रामायण सर पर धारण कर कलश यात्रा में शामिल रहें। इस दौरान विधायक की धर्मपत्नी और पूरा परिवार मौजूद रहा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कलश यात्रा में उमड़े जनसैलाब पर कहा कि प्रभु रामकाज हेतु उपस्थित दर्ज होना क्षेत्र में रामराज्य का प्रतीक है। आज ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात देवलोक से देवी और देवता लोनी में श्रीरामकथा में उतर आए थे। साथ ही विधायक ने धर्म जागरण मंच द्वारा आयोजित 17 से 24 नवंबर तक चलने वाली श्रीरामकथा में सभी को आमंत्रण भी दिया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भी कलश यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाओं का अभिनंदन किया और कलश यात्रा को अलौकिक और दिव्य बताया। साथ ही विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कुशल व्यवस्था के लिए भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा को हनुमान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *