Dainik Athah

भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बनें सुरेश खन्ना

अथाह ब्यूरो,
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को समिति का अध्यक्ष घोषित किया है।

जबकि राज्यसभा सांसद ब्रज लाल को उपाध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, कान्ता कर्दम, सीमा द्विवेदी तथा पुष्कर मिश्रा को सदस्य नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *