Dainik Athah

शीर्ष पर विराजमान शून्य के नाते मृत्यु शैया पर पड़ी कांग्रेस को संजीवनी मिलने से रही: सुरेश खन्ना

ठहर चुकी पार्टी से अब तो सडांध भी आने लगी

यही वजह है कि कांग्रेस के दिग्गज बारी-बारी से छोड़ रहे हैं पार्टी

अथाह ब्यूरो,
लखनऊ।
कांग्रेस आभा खो चुकी है। इसकी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सारी कोशिश पार्टी से अधिक खानदान को जिंदा रखने की है। पार्टी के दिग्गज भी यह जानते हैं। यही वजह है कि श्रीहीन हो चुकी पार्टी को एक-एक कर वह लोग बाय-बाय कर रहे हैं।

यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि शीर्ष पर विराजमान श्रीमान शून्य (राहुल गांधी) के कारण मृत्यु शैया पर पड़ी कांग्रेस को अब संजीवनी मिलने से रही।

सुरेश खन्ना ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से एक ठहरी हुई पार्टी है। ठहराव से इसमें सड़न आ चुकी है। आज इस पार्टी में एक भी ऐसा नेता नहीं है जो पूरे देश में सर्व स्वीकार्य हो। जिनको (राहुल गांधी) इस रूप थोपा जा रहा है वह न केवल अस्वीकार्य अनअपेक्षित राजकुमार सरीखे हैं। ऐसे में प्रियंका लाख जतन कर लें उत्त्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में उनको कुछ हासिल नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *