Dainik Athah

अर्थला में सड़क निर्माण कार्य का महापौर ने किया उद्घाटन

साहिबाबाद के वार्ड- 38 में अवस्थापना निधि से विकास कार्य 

भाजपा सरकार ने किया चंहुमुखी विकास- महापौर 

अथाह संवाददाता,
साहिबाबाद।
वार्ड- 38 गांव अर्थला के मुख्य मार्ग का उद्घाटन महापौर आशा शर्मा एवं विधायक सुनील शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। यह कार्य महापौर की अध्यक्षता में अवस्थापना निधि द्वारा पास करा कर कराया गया है। जिसके लिए विधायक सुनील शर्मा लगातार महापौर को गाँव के मुख्य रास्ते की समस्या से अवगत कराते रहे और आज मंत्रोंच्चारण व नारियल फोड़कर  सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया है। जिसके लिए गांववासियों ने महापौर एवं विधायक का भव्य स्वागत किया और धन्यवाद दिया। 

इस दौरान विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि यह कार्य महापौर ने अवस्थापना निधि के पास कराया है। इसकी लागत 32 लाख है। गांव का मुख्य रास्ता है, जिसका बनाया जाना अति आवश्यक था। इस दौरान महापौर आशा शर्मा ने बताया कि भारत सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक भाजपा सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है, इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है-  शहर में विकास करना।

32 लाख की निधि से प्रस्तावित रास्ता बनने से पूरे गांव को फायदा मिलेगा। लगभग 50 हज़ार लोग इस निर्माण कार्य से प्रभावित होंगे ओर इसी प्रकार आगे भविष्य में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद बिजेन्द्र चौहान, पार्षद पति रविन्द्र डबास, दीपक राघव, हरीश चंद शर्मा, संजय भाई, मूलचंद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *