Dainik Athah

कोरोना टीकाकरण महा अभियान से पूरी दुनिया बनीं मोदी प्रशंसक: पांडा


सौ करोड़ लोगों को कोरोना टीका लगने पर ‘धन्यवाद मोदी’ कार्यक्रम में बोले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मोदी ने 130 करोड़ लोगों को बचाने का किया काम

डबल इंजन सरकारों के चलते ही संभव हो पाया करोड़ों लोगों की जान बचाने का कार्य

कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जय वैजयंत पांडा ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महा अभियान एवं साथ ही सौ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगने पर पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक बन गया है। उन्होंने यूपी जैसे विशाल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार से ही संभव है।

जय वैजयंत पांडा गुरुवार को आईटीएस मोहननगर सभागार में आयोजित धन्यवाद मोदी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कोरोना यौद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाएंगे टीकाकरण अभियान में आज देश के 100 करोड़ लोगों को टीका लगाकर इस अभियान ने वैश्विक सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन कोरोना महामारी से बचाव के लिए मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को बचाने के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अभियान को पूरा किया है। इस महामारी से हमारे प्रधानमंत्री ने हार नहीं मानी। पूरा विश्व इस योजना को असंभव मानता था, लेकिन अब यह संभव हुआ। इसलिए आज सारी दुनिया मोदी की प्रशंसक बनी है।

पांडा ने इस अभियान की सफलता के लिए डॉक्टर्स, नर्सेज और सफाई कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन योद्धाओं के अथक परिश्रम से ही इस अभियान को सफलता मिली है। इसी के साथ-साथ हमारी पार्टी के लाखों लाखों कार्यकतार्ओं ने भी इस अभियान में जुड़ कर इस अभियान को सफल बनाया है इसके लिए उनका भी अभिनंदन है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र सरकार की मोदी सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि दोनों ही सरकारों ने शानदार सामंजस्य के साथ भारत के विकास के लिए अनेक काम किए। हमारी पार्टी और सरकारों ने इस काल में लगभग 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन बांटने का काम किया।

उन्होंने भारत सरकार की सफलता गिनाते हुए कहा कि विश्व में हमारी अर्थ व्यवस्था सबसे आगे बढ़ी है। मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की योजना के साथ काम करने से अधिक सफलता मिली है।

सोनिया, अखिलेश, मायावती ने कोरोना वैक्सीन को मोदी का टीका बताया, कहा न लगवायें: स्वतंत्र देव

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने के बाद आज पूरा देश नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहा है। यह हमारे  दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का  प्रतिफल है। केंद्र सरकार की महान उपलब्धि के तौर पर लेते हुए देश के लोगों में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा चीन के बाद दुनिया के कई देशों में दस्तक देकर जब यह महामारी भारत पहुंची तो हालात काफी नाजुक थे। उस दौर में देश ने न सिर्फ स्वदेसी वैक्सीन तैयार की, बल्कि आज 100 करोड़ टीके लगाने के कीर्तिमान को भी हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि जब वैक्सीनेशन का दौर शुरू हुआ तब सोनिया गांधी, अखिलेश यादव एवं मायावती ने इसे भाजपा की वैक्सीन बताते हुए जनता से वैक्सीन न लगवाने की अपील की थी। बाद में इन सभी ने भी खुद भी वैक्सीन लगवाई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने इस अभियान में जुटे लाखों डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मी, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और सभी भाजपा के कार्यकतार्ओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में अगर मोदी के नेतृत्व में देश का नाम रोशन हो रहा है तो वही हम जैसे कार्यकतार्ओं का भी मनोबल बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, नंद किशोर गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के समापन सत्र में धन्यवाद करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी की इस सफलता पर जश्न मना रहा है। कोरोना काल के शुरूआत में लोगों को इस बात का एहसास भी नहीं था कि हम इस बीमारी से किस प्रकार खुद को और देश को बचा पाएंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की सफलता का यह परिणाम है कि आज देश का हर नागरिक इस बीमारी से लगभग दूर हो गया है उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकतार्ओं और नेताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा संचालन महामंत्री पप्पू पहलवान ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक की टीम द्वारा वंदे मातरम से की गई।

इस अवसर पर कोरोना यौद्धाओं का शॉल भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह के द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद सुनील यादव, हातम सिंह, रूप चौधरी, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, सरदार एसपी सिंह, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, मनोज शर्मा, संजीव झा, विनय चौधरी, धीरज अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, संजीव चौधरी, धीरज शर्मा, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, अमित भारद्वाज, ललित जायसवाल, अशोक मोंगा, अजय शर्मा, रीना भाटी, इंदु जौहरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढा, मनोज यादव, पंकज भारद्वाज, जितेंद्र चितौड़ा, विवेक त्यागी, पुष्पेंद्र रावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *