Dainik Athah

सयुस की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

चार उपाध्यक्ष, 13 सचिव नामित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी युवजन सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है जिसमें मोहम्मद फहद अध्यक्ष, उदय प्रकाश यादव महासचिव और शांतनु प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष वरूण यादव, कृष्ण कुमार पटेल, संतोष यादव तथा प्रकाश नरायण झा नामित हुए हैं। समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 13 सचिव और 31 सदस्य बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी में 10 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इनके अतिरिक्त छह महिला पदाधिकारी भी नामित हैं जिनमें अपूर्वा वर्मा उपाध्यक्ष तथा नेहा आनंद, अंजलि चौरसिया, जाह्नवी पाण्डेय निधि, अन्नू यादव एवं निशा दुबे को सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त 48 सचिव भी नामित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *