Dainik Athah

नगर निगम गाजियाबाद के प्लास्टिक वेस्ट व गोबर से बने उत्पादों की वाहवाही

लखनऊ में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शनी में सभी स्टालों का लिया गया जायजा 

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद। 
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित अमृत महोत्सव में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारा किया गया।

महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शनी में भाग लिया गया। साथ ही बायो फाइटोरिमेडिएशन प्लास्टिक टूरिज्म गार्बेज फैक्ट्री में गोबर से बने प्रोडेक्ट को प्रदर्शनी में अतिथियों द्वारा सराहा गया।

प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के साथ-साथ देश के कई जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में आए हुए योजनाओं का जायजा लिया। मिनिस्ट्री के कई अधिकारियों द्वारा गोबर से बने हुए प्रोडेक्ट की अत्यधिक प्रशंसा की गई।

जिनमें विपिन कुमार झा, रूपा मिश्रा, डॉ रमाकांत व अन्य अधिकारी शामिल हैंl 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सभी स्थानों पर जाकर योजनाओं का जायजा लिया गया।

गाजियाबाद नगर निगम की गार्बेज फैक्ट्री का विशेष रूप से जायजा लिया गयाl गाजियाबाद नगर निगम से मुख्य का निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा व समस्त जोनल प्रभारी नैंसी गुप्ता, धीरेंद्र कुमार अन्य द्वारा बेहतर कार्य कर गाजियाबाद नगर निगम की ओर से प्रदर्शनी में अच्छा प्रेजेंटेशन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *