Dainik Athah

मंंथन

किसी जन प्रतिनिधि से ऊपर ही है नीरज सिंह की शख्सियत

नीरज सिंह अपने आप में एक शख्सियत है। वे फिक्की उत्तर प्रदेश यूथ चैप्टर के अध्यक्ष तो पिछले दिनों ही बनें है। लेकिन गाजियाबाद के युवाओं के साथ ही आम भाजपा कार्यकर्ताओं के दिलों पर वे पहले से ही राज करते रहे हैं।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह गाजियाबाद में 2009 से ही सक्रिय है। उस समय राजनाथ सिंह गाजियाबाद से सांसद थे। तभी से उनका गाजियाबाद के लोगों से ऐसा जुड़ाव हुआ कि आज भी यथावत है।

गाजियाबाद के युवा हो या आम पार्टी कार्यकर्ता लगातार दिल्ली जाकर राजनाथ सिंह एवं नीरज सिंह से मिलते रहते हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब गाजियाबाद के लोग उनके अकबर रोड स्थित पर आवास न पहुंचे। यहां के लोगों से आत्मीय संबंधों के चलते ही नीरज सिंह गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं के निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करते हैं।

कोरोना काल हो अथवा अन्य कोई समय गाजियाबाद के लोगों की सेवा में वे हमेशा तत्पर रहते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को उनका लंबे अंतराल के बाद गाजियाबाद आगमन हुआ तो पार्टी के लोगों के साथ ही युवाओं ने उन्हें सिर आंखों पर बैठा लिया।

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसौदिया के पुत्र भानु को क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करवाना था तो उसके लिए भी नीरज सिंह का चयन किया गया। इतना ही नहीं देश की जानमानी कंपनी समरकूल के एमडी संजीव गुप्ता ने भी उनके फिक्की यूथ चैप्टर यूपी के अध्यक्ष बनने एवं समरकूल के 30 वर्ष होने पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।

नीरज सिंह से मिलने के लिए गाजियाबाद के लोग आज भी आतुर थे। ऐसा नहीं है कि गाजियाबाद के ही उनकी स्थिति लखनऊ में भी कुछ ऐसी ही है। वहां पर भी वे युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की पसंद है। इसके साथ ही प्रदेश के हर कौने में उनके चाहने वालों की लंबी कतार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *