Dainik Athah

लखीमपुर खीरी घटना एवं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद ।
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं के साथ बीती रात सीतापुर में रोक कर हिरासत में ले लिया जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुराना बस अड्डा चौक पर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंदर यादव निकासी लखीमपुर खीरी में किसानों को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जा रहा था जिसको पुलिस प्रशासन ने असंवैधानिक तरीके से रोक कर हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैया काम विरोध करते तथा किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते साथ सरकार से मांग करते हैं कि प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए।

कांग्रेस के पैदल मार्च और चक्का जाम आंदोलन में नसीम खान, अमोल वशिष्ट, विनीत त्यागी, सुनील शर्मा, त्रिलोक सिंह, विजयपाल चौधरी, पंकज तंजानिया, आशीष प्रेमी, सुभाष शर्मा, मोहम्मद हनीफ चीनी, मिर्जा आफताब बैग, अमन सिसोदिया, ओकार ठाकुर, संजय शर्मा, सुरेश दोसा, जय किशन, अमित यादव, कपिल यादव, चांदनी चौधरी, एहसान अली, आसिफ सिद्दीकी, राजेंद्र शर्मा, रामकुमार कश्यप, सलमान अब्बासी, आशुतोष यादव, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *