Dainik Athah

कूड़ा निस्तारण में फेल हुआ नगर निगम

– पिछले 6 दिनों से नहीं उठ पा रहा नगर निगम क्षेत्र में पूरा कूड़ा
– शहर में जगह जगह लग गए हैं कूड़े के ढेर, तलाव घरों का भी बुरा हाल

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर में प्रतिदिन पैदा हो रहे 12 सौ मीट्रिक टन कूड़ा नगर निगम के लिए सिरदर्द बन गया है आलम यह है कि राज नगर एक्सटेंशन व अन्य जगहों पर बनाई गई डंपिंग ग्राउंड में विवाद खड़ा होने के बाद पिछले 6 दिनों से शहर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। जिसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। गांधी जयंती पर भी स्वच्छता अभियान तो चला लेकिन शहर के ढ़लाव घरों से कूड़ा नहीं उठ पाया। नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर से लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है और नगर निगम भी कूड़ा प्रबंधन में बेबस नजर आ रहा है हालांकि नगर निगम का दावा है कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान निकाल दिया जाएगा।


शहर में कूड़ा की समस्या कई दिनों से बढ़ती जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन में कूड़ा डालने को लेकर छह दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से निगम के तीन जोन क्षेत्रों में कूड़ा उठाने को लेकर संकट गहरा गया है। शहर से रोजाना करीब 12 सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए कहीं स्थाई डंपिंग ग्राउंड नहीं है। प्रतापविहार, मोरटा, राजनगर एक्सटेंशन के बाद निगम के सामने कूडा निस्तारण को लेकर संकट बढ़ गया है। इस कारण बीते पांच दिनों से अधिकांश कूड़ा घरों और ढलाव घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। शनिवार को भी निगम के वाहनों से कालोनियों से कूड़ा लेकर कूड़ा घरों तक डाला गया। लेकिन कूड़ा और ढलाव घरों से शाम तक कूड़ा नहीं उठा। दिनभर कूड़ा नहीं उठाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।


एएलटी सेंटर से संजयनगर के मुख्य मार्ग पर एक लेन तक कूड़ा पड़ा रहता है। इस मार्ग पर निट्रा कॉलेज और सीएमओ कार्यालय के बीच में आसपास की कालोनियों का कूड़ा डलता है। यहीं से निगम की गाड़ियों में कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा ले जाया जाता है। मोरटा और राजनगर एक्सटेंशन में कूड़ा डालने के विवाद के बाद 6 दिनों से पूरा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कूड़ा का ढेर से सड़क की एक लेन प्रभावित हो रही है। मुख्य मार्ग होने के कारण वहां से निकलने में दुर्गंध के कारण परेशानी होती है। शनिवार दोपहर को काफी कूड़ा यहां सड़ता दिखा। आवारा पशु इसपर मंडराते रहते हैं।


विजयनगर जोन क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठने से लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को भी लाइन पार क्षेत्र की कई कालोनियों से घर -घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं आईं। विजयनगर एवं प्रताप विहार के कई सेक्टरों में कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान रहे। सिद्धार्थ् विहार में एलिवेटेड रोड कट के पास ढलाव घर में कूड़ा का ढेर लगा रहा। कूड़ा नहीं उठने से दोपहर से शाम तक आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहा।


औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने से बुरा हाल हो गया है। खासकर बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, पांडव नगर और कविनगर औद्योगिक क्षेत्रों में कूड़ा कई जगहों पर बिखरा पड़ा रहता है। कूड़ा स्थल पर ढेर पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं। सड़क की पटरी और हरित पट्टियों पर दूर तक कूड़ा फैले रहने से औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत खराब हो रही है। उद्यमी आलोक गुप्ता का कहना है कि कविनगर के स्वदेशी परिसर के गेट के सामने कई दिनों से कूड़ा का ढेर लगा है। वहां से निकलकर फैक्टरियों में आना जाना परेशानी भरा होता है। क्या कहते हैं अधिकारी

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि मसूरी के पास गांव गालंद में स्थायी डंपिंग ग्राउंड बनाने की फिर से तैयारी चल रही है। दो दिन से वहीं कूड़ा डाला जा रहा है। जल्द ही शहर में कू़ड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी।

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि मसूरी के पास गांव गालंद में स्थायी डंपिंग ग्राउंड बनाने की फिर से तैयारी चल रही है। दो दिन से वहीं कूड़ा डाला जा रहा है। जल्द ही शहर में कू़ड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *