Dainik Athah

मोदी योगी ने किसानों के हित में किए सर्वाधिक फैसले: कामेश्वर सिंह

– किसान मोर्चा 15 से 30 अक्टूबर तक ग्राम किसान चौपाल का आयोजन


– किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। किसान आंदोलन की राजनीति कर रहे लोगों को किसान और जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है राजनीतिक हितों के लिए किए जा रहे हैं किसान आंदोलन यह बात गाजियाबाद आगमन पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने वार्ता के दौरान कही।


किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य यतेंद्र नागर के साथ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे, जहां किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि आंदोलन करने वाले लोगों को किसानों की समस्या का समाधान से कोई मतलब नहीं है ना ही वह करना चाहते हैं संसद और संसद से बाहर कृषि मंत्री ने कई बार तीनों कृषि बिल पर चर्चा करने को कहा और उसमें जो कमियां हैं को दूर करने के सुझाव मांगे किंतु राजनीतिक हितों के लिए किसान आंदोलन कर रहे लोग कृषि बिल को खत्म करने की मांग कर रहे हैं ना कि उसमें किसी बदलाव की बात जो अनुचित है।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में जाने का काम करेगा इसके लिए 13 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश की आजादी के बाद सर्वाधिक किसानों के हित में किए गए फैसलों से गांव के लोगों को और किसानों का अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन विरोधी दलों के साथ षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है जिसमें उनको सफलता नहीं मिलेगी।

इससे पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और बाद में मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ यतेंद्र नागर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अमित त्यागी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, डॉ राणा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव दूधेश्वर सेना अंकुर भाटी ,पंकज भारद्वाज महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा सभी मंडल अध्यक्ष व हिमांशु त्रिपाठी सोशल मीडिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *