Dainik Athah

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एक को लखनऊ में

एक दशक बाद
– उद्घाटन तेजस्वी सूर्या एवं समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा एक अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करने जा रहा है। लखनऊ में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति लगभग एक दशक बाद लखनऊ में होने जा रहा है।


द्विवेदी ने बताया कि इस प्रदेश कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश के सभी भाजयुमो जिलाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति पांच सत्र में होगी। उद्घाटन सत्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करेंगे। जबकि समापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सत्र में उद्बोधन करेगें।


प्रदेश कार्यसमिति सफल बनाने के लिए भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री वरूण गोयल, देवेन्द्र पटेल को लगाया गया है और भाजयुमों के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को व्यवस्था में जिम्मेदारी दी गई है। भाजयुमों प्रदेश मीडिया प्रभारी धनन्जय शुक्ल ने बताया कि भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 30 सितंबर को अयोध्या जायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *