Dainik Athah

हमारा मुकाबला भारत माता के टुकड़े-टुकड़े की कामना वालों से है: संजय भाटिया

– भाजपा की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन मेरठ में
– एक अक्टूबर से सौ दिन सौ काम की योजना: जेपीएस राठौर
– प्रत्येक बूथ पर एक सौ नये सदस्य बनाने हैं: कर्मवीर

अथाह संवाददाता
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के संगठन प्रभारी सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर चुनौती को स्वीकार करता है। एक साधारण परिवार का कार्यकर्ता भी उच्च पद पर पहुंचता है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला भारत माता के टुकड़े टुकड़े करने की कामना करने वालों से है।
सोमवार को भाजपा के बागपत रोड स्थित हर्मन सिटी में आयोजित क्षेत्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि आप सब चुनावी रथ के सारथी हो। हमारा मुकाबला भारत माता की जय का विरोध करने वालों से है, भारत माता के टुकड़े-टुकड़े की कामना करने वालों से है। इस आवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि जो हवा पश्चिम से बनती है उससे वातावरण कायम होता है हमारे कार्यकर्ता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड पर शुभकामनाएं भेज रहे हैं। पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में है। अब हमारे1 अक्टूबर से 100 दिन 100 काम कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी है।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू होगा। हमें प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने हैं सभी जनप्रतिनिधि कैंप लगाकर सदस्य बनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि गन्ना मूल्य में 25 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। यह वृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने में सह भागी होगी। उन्होंने कहा जब पूरे देश में ढाई करोड़ वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड कायम किया गया था उस दिन पश्चिम में आठ लाख रिकॉर्ड वैक्सीन लगाई गई।


बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला, मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, इंद्रपाल बजरंगी, जिलाध्यक्ष मेरठ विमल शर्मा, मुकेश सिंघल मेरठ महानगर, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद संजीव शर्मा, अमरोहा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, रामपुर के अध्यक्ष अभय गुप्ता, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गौतम बुध नगर के अध्यक्ष विजय भाटी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *