Dainik Athah

हमें पूरे मनोयोग के साथ 2022 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक तैयारी में जुटना है: कांता कर्दम

– भाजपा की जिला परिचय बैठक का आयोजन
– पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले- पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई: दिनेश सिंघल


अथाह संवाददाता
लोनी। भाजपा की नव नियुक्त जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि हमें पूरे मनोयोग के साथ 2022 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक तैयारी में जुटना है। वे लोनी में आयोजित जिला परिचय बैठक को संबोधित कर रही थी। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ता कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
भाजपा गाजियाबाद की जिला बैठक कैंप कार्यालय लोनी पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें नवनियुक्त जिला प्रभारी राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कल्याणकारी कार्य किए हैं। चाहे वह किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेज कर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए किसानों को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक प्रक्रिया लगभग प्रत्येक जिले में पूर्ण हो चुकी है और हमें पूरे मनोयोग के साथ 2022 के चुनाव के लिए बूथ स्तर तक तैयारी में जुट जाना है। उन्होंने कहा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम तथा आयाम तय कर दिए गए हैं, सभी पार्टी के कार्यकतार्ओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना है।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि संगठन की दृष्टि से सभी मोर्चों के गठन हो चुके है। मंडल स्तर पर गठन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही वह पूरी कर ली जाएगी बूथ सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा 2022 के चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है।


दिनेश सिंघल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ असामाजिक तत्वों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता ने अगर पार्टी के नेताओं पर बेबुनियाद आरोप प्रत्यारोप लगाने का कार्य किया या फिर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए उनकी सूची तैयार करके प्रदेश नेतृत्व भेजने का कार्य किया जा रहा है। जिन पर निश्चित रूप से प्रदेश नेतृत्व कार्यवाही करेगा।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं। साढ़े चार साल में लगभग 6.30 हजार करोड़ के विकास कार्य लोनी विधानसभा में हुए हैं! और कुछ कार्य अभी प्रस्तावित हैं जो जल्द ही शिलान्यास का उद्घाटन किया जाना है।
मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच ने बताया कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य कराए हैं। मोदीनगर में हजारों करोड़ रुपए के कार्य किए गए हैं। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी तथा लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि ने
किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री अजय गर्ग ने किया।
इस दौरान कांता कर्दम का फूल मालाओं, अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनूप बैंसला, जितेंद्र चित्तौड़ा, नवेंद्र गौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र मावी, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, चैन पाल सिंह, निशा ठाकुर, कौमुदी चौधरी, सुदेश जैन, साधना शर्मा, देवेंद्र चौधरी, जिला मंत्री आकाश गौतम, राहुल बैंसला, अजय गर्ग, अश्वनी कुमार, सुदेश भारद्वाज, पवन सोम खेड़ा, मिडिया प्रभारी धजय खारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा, अंजलि गर्ग, रूद्रामीनी गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौलत पाशा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कृष्ण बंसल, राहुल बैसला, अशोक त्यागी, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *