Dainik Athah

जिलों में तैनात अतिरिक्त उप जिलाधिकारी बनेंगे एसडीएम न्यायिक

– शासन ने सभी जारी किये निर्देश
– एक्सट्रा मजिस्ट्रेट के काम से मिलेगी मुक्ति


अथाह ब्यूरो
लखनऊ। जिलों में अतिरिक्त रूप से तैनात उप जिलाधिकारियों को अब एसडीएम न्यायिक के पद पर नियुक्ति मिल सकेगी। इस संबंध में शासन ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
बता दें कि प्रदेश के अनेक जिलों में अतिरिक्त उप जिलाधिकारियों की तैनाती है। यदि उदाहरण के रूप में गाजियाबाद को ही लें तो यहां पर चार उप जिलाधिकारी अतिरिक्त है। इस स्थिति में जिलाधिकारी इन अधिकारियों से एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट के रूप में काम लेते हुए उन्हें अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त कर देते हैं। मंगलवार को विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि अतिरिक्त उप जिलाधिकारियों को उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर नियुक्त कर शासन को इसकी सूचना भेजें।
इस निर्देश के बाद अतिरिक्त उप जिलाधिकारियों की जल्द ही उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद नियुक्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *