Dainik Athah

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार घोषित हुई भाजयुमो की जिला कमेटी

देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष- भाजयुमो अध्यक्ष के हस्ताक्षरों से जारी हुई सूची
शिव उपाध्यक्ष, ललित महामंत्री, गौरव हुड्डा बनें जिला मंत्री

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कमेटी की घोषणा कर दी गई। भाजयुमो अध्यक्ष द्वारा इकतरफा सूची घोषित करने के बाद गाजियाबाद से लेकर प्रदेशस्तर तक के पदाधिकारी परेशान हो गये थे।


बता दें कि कुछ दिन पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बगैर जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर के जिला कमेटी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने उसी दिन कमेटी को भंग कर दिया था। इस मामले में विवाद उत्पन्न होने के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष से भी फटकार लगी थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद रविवार को पार्टी के नेहरू अपार्टमेंट स्थित कार्यालय पर लंबी बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। देर शाम जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के संयुक्त हस्ताक्षरों से सूची जारी कर दी गई।
कमेटी में मोदीनगर के शिव अग्रवाल, संदीप चंदेला, लोनी के मनीष डागर, हर्ष चौहान, टीटू भाटी व कुलदीप सोलंकी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही महामंत्री पद पर लोनी के रामअवतार शर्मा व मोदीनगर के ललित त्यागी को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर लोनी के निशांत त्यागी, रवि पंडित, मोदीनगर के मनौटा गांव के गौरव हुड्डा, हिमांशु शर्मा, लोनी के पंकज शर्मा, मोदीनगर के अरुण पंडित को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद मोदीनगर के आकाश गर्ग, कार्यालय प्रभारी मोदीनगर के अंकित गोयल, मीडिया प्रभारी लोनी के प्रिंस त्यागी, सोशल मीडिया प्रमुख पद पर भी लोनी के विक्रम कुमार को नियुक्त किया गया है।


जिला कमेटी में सदस्य पद पर लोनी के आशीष त्यागी, मोदीनगर के दीपक शर्मा, नमन अग्रवाल, पुनिश चौधरी, डासना के संदीप कसाना, लोनी के मनोज खटीक, मिंटू जोगी, वरुण नागर, मोहित शर्मा, गौरव गुप्ता, जलालाबाद के सोहनपाल शर्मा एवं लोनी के वरुण धामा को नियुक्त किया गया है। कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं हिमांशु शर्मा का पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ोें के साथ स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *