Dainik Athah

पउप्र के जिलाध्यक्षों की बैठक करने के साथ ही प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में करेंगे शिरकत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज गाजियाबाद में

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को सुबह 11 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। उनका पैसेफिक मॉल पर स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कालेज में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही पार्टी के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी। इसके बाद वे मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज में साहिबाबाद विधानसभा की प्रबुद्ध वर्ग बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन की स्थिति को लेकर भी स्वतंत्र देव सिंह समीक्षा करेंगे तथा स्थिति को परखेंगे।


– सम्मेलन साहिबाबाद में, भोजन मुरादनगर विस में मोदीनगर से टिकट मांग रहे नेता के घर
भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित आरकेजीआईटी कालेज में आने के बाद साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अंत में वे फिर मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले पुष्पेंद्र रावत के घर रात्रि भोज पर आयेंगे। पुष्पेंद्र रावत मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *