Dainik Athah

पंकज सिंह मेरठ जिला- महानगर, कांता कर्दम गाजियाबाद जिला, अमित वाल्मीकि महानगर के प्रभारी बनें

भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रभारी किये घोषित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को मेरठ जिला व महानगर का प्रभारी घोषित किया गया है। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को गाजियाबाद जिला एवं प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि को गाजियाबाद महानगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को देर शाम प्रदेश के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को मेरठ जिला व महानगर, सहारनपुर महानगर डा. चंद्र मोहन सिंह, मुजफ्फरनगर सत्येंद्र शिशौदिया, गाजियाबाद जिला कांता कर्दम, महानगर अमित वाल्मीकि, गौतमबुद्धनगर सत्यपाल सैनी, बुलंदशहर सुनीता दयाल, हापुड़ देवेंद्र सिंह चौधरी, मुरादाबाद महानगर वाईपी सिंह, मुरादाबाद जिला सुरेंद्र सिंह नागर, रामपुर राजीव सिसौदिया, संभल चौधरी राजा वर्मा, बागपत हिमांशु मित्तल, सहारनपुर जिला डीके शर्मा, शामली अजय शर्मा, नोएडा महानगर बसंत त्यागी, अमरोहा विकास अग्रवाल एवं बिजनौर में हरिओम शर्मा को नियुक्त किया है।


इसी प्रकार मानसिंह गौस्वामी को हाथरस जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि पंकज सिंह पहले भी मेरठ जिला व महानगर के तथा वाईपी सिंह मुरादाबाद महानगर के प्रभारी थे। उनके क्षेत्र में बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *