Dainik Athah

भाजपा महिला मोर्चा ने 16 पदाधिकारियों व 17 कार्यकारिणी सदस्य की कि घोषणा

अथाह संवाददाता: गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने महानगर में 16 पदाधिकारियों तथा 17 महानगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पूरा कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से जारी सूची के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री पद पर रेनू चंदेला व भक्ति सिंह को नियुक्त किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बीना गौतम अनुपमा श्रीवास्तव राज जैन पूनम सिंह को जिम्मेदारी दी है। महिला मोर्चा महानगर मंत्री पद पर पूनम चौधरी सुमन सती प्रमिला चौधरी ममता गुप्ता को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर प्रमिला जयसवाल, कार्यालय प्रभारी नेहा जैन, मीडिया प्रभारी शीतल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी राखी गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी नंदिनी शर्मा तथा शोध विभाग प्रमुख गीतिका नारंग को जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा महिला मोर्चा महानगर कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा करते हुए कार्यकारिणी सदस्य पद पर अमृता सिंह, संजना वाधवा, निर्मल उपाध्याय, अनिता चौधरी, शालिनी शर्मा, अनुपम शर्मा, रेनू झा, अन्नू करनवाल, उमा प्रजापति, आशा गोस्वामी, स्वीटी रैना, शिवानी तिवारी, लक्ष्मी यादव, रेनू सिंह, शर्मिला राठी, अंजू यादव, अर्चना तेवतिया को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा महानगर के 20 मंडल अध्यक्ष नियुक्त
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने महानगर गाजियाबाद के 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने घोषणा करते हुए बताया कि मुरादनगर देहात मंडल पर शिवानी त्यागी, मुरादनगर शहर मंडल पर गुंजन त्यागी, राज नगर मंडल पर कविता चौहान, गोविंदपुरम मंडल पर सविता त्यागी, कवि नगर मंडल पर वर्षा हजैला, भोपुरा मंडल पर बबीता कसाना, शालीमार गार्डन मंडल पर नीतू प्रकाश, लाजपत नगर मंडल पर कृष्णा मजूमदार, व्रज विहार मंडल पर प्रज्ञा अग्रवाल, वसुंधरा मंडल पर पूनम शर्मा, इंदिरापुरम मंडल पर सुषमा गंगवार, खोड़ा- मकनपुर मंडल पर सुनीता सागर, खोड़ा मंडल पर उषा भाटी, अर्थला मोहन नगर मंडल पर जया गुप्ता, नंद ग्राम मंडल पर मनीषा कंसल, क्रॉसिंग मंडल पर कल्पना पांडे, प्रताप विहार मंडल पर रजनी कश्यप, विजय नगर मंडल पर पूनम गुप्ता, शहर मंडल पर ममता गर्ग, गांधी नगर मंडल पर राधा त्यागी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *