Dainik Athah

नगर निगम कर्मचारियों को सर्दी की वर्दी वितरण

चतुर्थ श्रेणी के ढाई सौ कर्मचारियों को बांटी गई वर्दी

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में वीरवार को नगर निगम कर्मचारियों को सर्दी की वर्दी का वितरण किया गया। उधान विभाग, प्रकाश विभाग, टैक्स विभाग, निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी के लगभग ढाई सौ कर्मचारियों को शरद ऋतु हेतु वर्दी दी, ताकि कर्मचारियों का सर्दी से बचाव हो सके और मन लगाकर कर्मचारी निगम हित में कार्य करें।


नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में वार्ता की गई। साथ ही कर्मचारियों को कार्य करने के लिए मोटिवेट किया तथा किसी समस्या के दौरान सीधे संपर्क करने के निर्देश दिए। ताकि कर्मचारियों से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।


महापौर आशा शर्मा द्वारा उपस्थित कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की गई तथा कर्मचारियों को निगम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनकी सराहना की। शरद ऋतु से पहले सर्दी की वर्दी के वितरण पर नगर निगम गाजियाबाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नैन सिंह द्वारा महापौर और नगर आयुक्त की प्रशंसा की और उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *