Dainik Athah

शोक संतप्त परिवारों के घर सांत्वना देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार सुबह कार्यकर्ताओं के परिवारों में दिवंगत हुए सदस्यों को शोक व्यक्त के लिए उनके आवास पहुंचे, सबसे पहले नेहरू नगर स्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय चंद्र मोहन शर्मा के घर पहुंच कर उनकी एवं उनकी पत्नी के निधन पर उनके बेटे से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उसके बाद राजनगर स्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता स्वर्गीय कश्मीरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


शोक व्यक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक मोगा, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, हातम सिंह नागर, पार्षद महेंद्र चौधरी, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा,  सह मीडिया  प्रभारी जय कमल अग्रवाल,  मीडिया विभाग संयोजक प्रदीप चौधरी, पप्पू नागर, सचिन ढेडा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *