Dainik Athah

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा- जनरल वीके सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

– जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा सैलाब
– भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व मिलता है

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नये केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गाजियाबाद में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कई स्थानों पर जाम लग गया।
बीएल वर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा में उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी थे। गाजियाबाद भाजपा ने अक्षर धाम मंदिर से ही यात्रा का स्वागत शुरू कर दिया था। अक्षरधाम मंदिर पर महानगर महामंत्री सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल और मंत्री गुंजन शर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद इंदिरापुरम कट पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और विधायक सुनील शर्मा तथा विजय नगर- प्रताप विहार तिराहे पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल एवं महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकतार्ओं ने गर्म जोशी से फूल मालाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। इन अवसर पर बी एल वर्मा ने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जिस में कार्यकतार्ओं को विशेष महत्व मिलता है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता की जाती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा बड़े बहुमत से फिर सरकार बनाने वाली है 60 प्रतिशत में भाजपा व बाकी 40 प्रतिशत में बाकी दल होंगे। भाजपा सरकार के कार्यो की चर्चा विपक्ष के लोग भी करते मिल जाएंगे। इन यात्रा के सयोजक केके शुक्ला, नोएडा सांसद डा. महेश शर्मा भी थे।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील यादव, पूनम कौशिक, कृपाल सिंह, चम्पा माहौर, रनिता सिंह, नवनीत गुप्ता, दयानंद बंसल, सुनील शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर, राकेश गुप्ता, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, योगेश भाटी, चमन चौहान, केके अवस्थी, संदीप त्यागी, अमित त्यागी, धीरज शर्मा, उदित मोहन, राजेन्द्र मित्तल, आशुतोष गुप्ता, अमित गोयल, अनुज मित्तल, पंकज भारद्वाज, किरण सिंह, प्रमोद देवी, रेनू चंदेला, प्रीति शर्मा, दीपशिखा महेश्वरी, मीना गांधी, वीरेश्वर त्यागी, अमृता सिंह, नीरज गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


– मयंक गोयल ने स्वागत में दिखाई ताकत
स्वागत कार्यक्रमों की श्रंखला में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने जिस प्रकार हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। मयंक गोयल के समर्थन में भी इस दौरान जब नारे लगने शुरू हुए तो खुद गोयल ने कार्यकर्ताओं से कहा वे भाजपा एवं जनरल साहब जिंदाबाद के नारे लगायें, मेरे नहीं। मयंक गोयल के समर्थक बाइकों के साथ ही अन्य वाहनों से आये थे। अधिकांश समर्थक विजयनगर एवं प्रताप विहार क्षेत्र के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *