Dainik Athah

एक- दूसरे के साथ तारतम्य बैठाना हिंदू समाज व देश की ताकत

– राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने किया वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
– एक- दूसरे के साथ तारतम्य बैठाना हिंदू समाज व देश की ताकत
– सेवा का भाव भारत के अलावा दुनिया के किसी देश में नहीं मिलेगा: डा. कृष्ण गोपाल
– समाज की सेवा करने की भावना भारत में ही है, किसी अन्य देश में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि एक- दूसरे के साथ तारतम्य बैठाना हिंदू समाज व देश की ताकत है।
डा. कृष्ण गोपाल बुधवार को मेरठ रोड स्थित वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आॅक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद वहां आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास विश्व के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर जो महीने में एक दिन, दो दिन, चार दिन सेवा करना चाहते हैं। इसके बदले में उन्हें कुछ नहीं चाहिये। गरीब व्यक्ति चिकित्सा के अभाव में दम तोड़ देता है। ऐसे भी लोग है जो दान करना चाहते हैं। वरदान ने इन तीनों को एक लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के हजारों, लाखों लोग सेवा करना चाहते हैं, एक- दूसरे के साथ तारतम्य बैठाना है। यहीं हिंदू समाज एवं देश की ताकत है। हमें एक- दूसरे को निकट लाना है। वरदान इसका उदाहरण है। निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करना चाहे तो कर सकते हैं। इसके साथ ही अच्छा करने की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।
संघ के सह सरकार्यवाह ने कहा कि जनता के कठिनाई के समय में सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती। कोरोना काल में करोड़ों लोगों को देश के लोगों ने भोजन दिया, महिलाएं रोटियां बनाती हुई थकी नहीं। देश में करुणा, आत्मीयता, दुखी व्यक्तियों की सेवा करना इसी में प्रेम है। इसके साथ ही उन्होंने उदाहरण दिया कि समाज में सेवा करने वालों की कमी नहीं है। देश में गऊशालाओं, धर्मशालाओं, अस्पतालों को बनवाने वालों ने केवल सेवा भाव से यह काम किया। समाज के लिए सेवा करने की इच्छा देश में स्वाभाविक है। दुनिया के किसी देश में सेवा का ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा। कोरोना काल में गुरुद्वारों ने भी सेवा कार्य किया यह देश की प्रवृत्ति है।
डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हमारे पास जो संपदा है उसे दूसरों को देकर खाने वाले को देवता कहते हैं, जो खुद के पास रखता है तथा अकेले उसका भोग करना चाहता उसे राक्षस कहते हैं। देवता बनने के लिए देना पड़ता है। उन्होंने पूछा हम समाज से लेते हैं। उसे देते क्या हैं। संघ ने इस भाव को जगाने का काम ्रकिया है।


इससे पूर्व उन्होंने अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट की पूजा कर एवं नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाऊराव देवरस न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल ने की। इस मौके पर मंचासीन रहने वालों में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा, ललिम्त जायसवाल, विजय शंकर, सुधीर मित्तल थे। इस मौके पर विपुल गोयल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, तरुण शर्मा, सतीश जैन, राकेश छारिया, राम किशोर अग्रवाल, डा. केशव त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। आभार ललित जायसवाल ने व्यक्त किया।

– प्रीत सिंह नेत्र यूनिट पर खर्च करेंगे 50 लाख रुपये
डा. कृष्ण गोपाल ने बताया कि प्रीत सिंह वरदान नेत्र चिकित्सालय को एक नेत्र यूनिट दान दे रहे हैं। इसके ऊपर करीब 50 लाख रुपये खर्च आ रहा है। यूनिट बनकर तैयार है। इसके बाद यूनिट जिले के गांव- गांव जाकर कैंप लगायेगी। वहां पर लोगों को मुफ्त ईलाज होगा, मुफ्त दवा, चश्मा दिया जायेगा। यदि आपरेशन होगा तो उसके लिए एक कार्ड दिया जायेगा जिससे मुफ्त आपरेशन होगा। इसके साथ ही डॉक्टर, गाड़ी, डीजल, कर्मचारियों एवं डॉक्टर के ऊपर जो खर्च होगा उसे भी प्रीत सिंह वहन करेंगे। कार्यक्रम में प्रीत सिंह के प्रतिनिधि के रूप में सरदार भरत गुलाठी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *