Dainik Athah

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सभी विभागों की घोषणा

भाजपा ने घोषित किये विभिन्न विभागों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता ने गाजियाबाद जिले के विभिन्न विभागों के संयोजक एवं सह संयोजक घोषित किये हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने भाजपा जिला कार्यालय निर्माण विभाग का संयोजक अजीत ठेकेदार एवं सह संयोजक उस्मान, विनोद शर्मा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार कार्यालय आधुनिकीकरण का जिला संयोजक सतीश जहैन एवं सह संयोजक श्याम खारी, ग्रंथालय- ई पुस्तकालय का संयोजक शुभम पांडेय, सह संयोजक गुंजन, स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक अशोक गोयल, सह संयोजक नरेश वर्मा, बृजपाल, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का जिला संयोजक मीना शर्मा, सह संयोजक सोनिया शर्मा, निशा जायसवाल, नमामि गंगे का संयोजक रजनीश कुमार बंसल, सह संयोजक शेखर त्यागी एवं महेश त्यागी को नियुक्त किया गया है।
दिनेश सिंघल ने इसके साथ ही राष्टÑीयता सदस्यता अभियान का जिला संयोजक सतपाल शर्मा, सह संयोजक सचिन प्रथमगढ़, महेश प्रधान, राष्टÑीय महा संपर्क अभियान का संयोजक डा. रंजीत बंसल, सह संयोजक नीरज शर्मा, गौरव तंवर, राष्टÑीय प्रशिक्षण अभियान का संयोजक रमेश चंद अग्रवाल, सह संयोजक दीपेश शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, सुशासन तथा केंद्र- राज्य का संयोजक भगत सिंह, सह संयोजक अनुभव चौहान, अंग्रेज, मीडिया विभाग का संयोजक यज्ञदत्त त्यागी, सह संयोजक विजय मिश्रा, दानिश, राष्टÑीय कार्यक्रमों एवं बैठकें विभाग का संयोजक राज कुमार तंवर, सह संयोजक दीपक वत्स, सतपाल भगतजी को नियुक्त किया गया है।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने डाक्यूमेंटेशन विभाग का संयोजक सुनील मित्तल, सह संयोजक चंदन, मास्टर सुरेंद्र त्यागी, सहयोग, आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग का संयोजक जसवंत उपाध्याय, सह संयोजक सोहनपाल, पवन त्यागी, साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग का संयोजक अमर सिंह मालान, सह संयोजक मनोज शर्मा, चुनाव प्रबंधन विभाग का संयोजक राजेंद्र वर्मा, सह संयोजक पीयूष गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी, चुनाव आयोग संपर्क विभाग का संयोजक लोकेश ड्योढ़ी, सह संयोजक अजय पवार, कानूनी एवं विधिक विषय विभाग का संयोजक अखिल त्यागी, सह संयोजक मनोज अग्रवाल, मोनू जाटव, पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाशन विभाग का संयोजक जय प्रकाश शर्मा, सह संयोजक महताब, सोशल मीडिया गतिविधियां का जिला संयोजक अमरेश चौधरी, सह संयोजक दीपक शर्मा, ललित, आजीवन सहयोग निधि का संयोजक अनिल कसाना, सह संयोजक रामवीर प्रजापति, ऋषिपाल कसाना, आईटी विभाग का संयोजक अमित सिंघल एवं सह संयोजक अजीत गुंजन, आशीष शर्मा को नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *