Dainik Athah

नगर निगम को स्क्रैप की नीलामी में प्राप्त हुई सर्वाधिक बोली

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों से काटकर जप्त किए गए होर्डिंग लोहा सामग्री को बोली लगाकर नीलाम किया गया। स्क्रैप की सरकारी बोली 26 रुपए रखी गई थी, लेकिन नीलामी में 54.80 रुपए की दर से बेचा गया।

वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे द्वारा बताया गया कि नीलामी में 34 बोली दाताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लोहा सामग्री को बेस प्राइस 26 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित करते हुए बोली प्रारंभ कराई गई। स्कैप को मैसर्स नबी ट्रेडर्स द्वारा 54.80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से धनराशि की बोली दी गई, जो कि उपस्थित बोली दाताओं में सबसे अधिक थी। इस प्रकार नियमानुसार समस्त विज्ञापन लोहा सामग्री को 54.80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर नीलाम किया गया।


गाजियाबाद नगर निगम को पहली बार इतनी अधिक बोली विज्ञापन सामग्री को नीलाम करने के लिए प्राप्त हुई है, जिससे निगम को लाभ प्राप्त होगा। बोली के दौरान डॉक्टर संजीव सिन्हा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उपस्थित रहे तथा उनके नेतृत्व में ही समस्त बोली दाताओं द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई। महापौर आशा शर्मा द्वारा नामित पार्षद ललित कश्यप, सरदार सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *