Dainik Athah

– विरोध के चलते पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की भाजपा से सदस्यता निरस्त

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारी विरोध के चलते भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की सदस्यता निरस्त कर दी है।


बता दें कि बसपा से विधायक रहे जितेंद्र सिंह बबलू को पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की थी। इस मौके पर पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बबलू को भाजपा की सदस्यता मिलने के साथ ही सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सदस्यता का विरोध कर दिया था। उन्होेंने कहा था कि वे पार्टी नेतृत्व के सामने इस मुद्दे को उठायेंगी। बबलू पर वर्ष 2009 में कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार लखनऊ आगमन पर रीता बहुगुणा जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने इस मुद्दे को उठाया था।


मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने जानकारी दी कि जितेंद्र सिंह बबलू की भाजपा की सदस्यता निरस्त कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *