Dainik Athah

आरती मिश्रा बनीं गाजियाबाद जिलाध्यक्ष- पूनम कौशिक महानगर अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने की 19 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने प्रदेश के 19 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा करते हुए गाजियाबाद जिलाध्यक्ष पद पर आरती मिश्रा व महानगर अध्यक्ष पद पर पूनम कौशिक को नियुक्त किया है।


गीता शाक्य ने हापुड़ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर पायल गुप्ता तथा नोएडा महानगर अध्यक्ष पद पर शारदा चतुवेर्दी व गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष महिला रजनी सिंह को बनाया है। इसी प्रकार रामपुर जिलाध्यक्ष पद पर पारूल अग्रवाल, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष पद पर आदेश चौधरी, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष पद पर विजय लक्ष्मी, संभल जिलाध्यक्ष राखी सिरोही, अमरोहा जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, बिजनौर जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, सहारनपुर जिलाध्यक्ष पद पर रक्षा नामदेव, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पद पर आरती शर्मा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष कविता सैनी, शामली जिलाध्यक्ष कुसुमलता पाल, मेरठ जिलाध्यक्ष पद पर डॉ मंजू सेठी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मेरठ महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, बागपत जिला अध्यक्ष लता सिसोदिया, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक, नोएडा महानगर अध्यक्ष शारदा चतुवेर्दी, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष रजनी सिंह, बुलंदशहर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी शशि शर्मा को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *