Dainik Athah

विधानसभा चुनाव राजग के झंडे तले नहीं तो, प्रत्याशी उतारेगी जदयू: केसी त्यागी

– जनता दल यू की उत्तर प्रदेश के कुर्मी- कुशवाहा मतदाताओं पर नजर
– जेपी नड्डा, अमित शाह एवं राजनाथ सिंह से हो चुकी है इस मुद्दे पर वार्ता
– ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात को लेकर कोई अर्थ निकालना बेमानी

अशोक ओझा
नई दिल्ली। जनता दल यू के राष्टÑीय अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद अब जनता दल यू की नजर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर है। पार्टी ने साफ कर दिया कि यदि चुनाव राजग के झंडे के नीचे नहीं लड़ा जाता एवं जदयू से गठबंधन नहीं होता तो पार्टी के रास्ते उत्तर प्रदेश में जुदा होंगे। पार्टी अपने बल बूते विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से नीतिश कुमार की मुलाकात भी हुई। जनता दल यू के प्रधान महासचिव एवं प्रवक्ता केसी त्यागी कहते हैं इसके अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिये।
बता दें आरसीपी सिंह के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद जनता दल यू ने सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को सर्व सम्मति से पार्टी का राष्टÑीय अध्यक्ष चुन लिया। राष्टÑीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी शामिल रहे। वे लगातार दूसरे दिन दिल्ली में थे। राष्टÑीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यू के राष्टÑीय प्रधान महासचिव एवं प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राजग के झंडे के नीचे लड़े जाने चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा- जदयू मिलकर चुनाव लड़े। यदि ऐसा नहीं होता है तो जद यू भी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा।


केसी त्यागी ने कहा कि इस मामले में पार्टी की भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात भी हुई है। बताया जा रहा है कि खुद केसी त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुर्मी एवं कुशवाहा वोट 17 फीसद यानि यादव से अधिक है। कुर्मी एवं कुशवाहा पर जदयू की पकड़ किसी से छुपी नहीं है। पहले भी दोनों दल पहले भी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ लड़ चुके हैं।


– चौटाला से नीतिश कुमार की मुलाकात के अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिये: केसी त्यागी
रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एवं जदयू के राष्टÑीय प्रधान महासचिव- प्रवक्ता केसी त्यागी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुग्राम में मुलाकात की थी। केसी त्यागी ने बताया कि इस मुलाकात के अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिये। जब चौधरी देवी लाल केंद्र सरकार में कृषि मंत्री थे उस समय नीतिश कुमार उनके साथ कृषि राज्य मंत्री थे। उनका एवं नीतिश कुमार का चौटाला से पारिवारिक संबंध है। वे दस साल बाद जेल से रिहा हुए थे, इसी कारण उनका हालचाल पूछने गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *