Dainik Athah

टोक्यो आलंपिक: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक

– सिंधु की जीत पर राट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

अथाह ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एकल मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया। इस प्रकार उन्होंंने भारत को दूसरा पदक दिलवाया। राष्टÑपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंधु को जीत पर बधाई दी है।
रविवार को पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था.

बता दें कि विश्व नंबर-7 सिंधु को इस मुकाबले को जीतने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने महज 52 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह दूसरा पदक है। सबसे पहले मीराबाई चनू ने वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *