Dainik Athah

महानगर के सभी मंडलों में नियुक्त किये गये मीडिया प्रभारी

– विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की नजर मीडिया पर
– हर मंडल के कार्यक्रमों को समाहित कर मीडिया को एक साथ भेजी जायेगी सूचना
– मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला भी होगी आयोजित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की नजर अब मीडिया पर है। पार्टी ने महानगर के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर मीडिया प्रभारी नियुक्त किये हैं। जल्द ही इनकी कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी जिसमें पार्टी के मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी उनका मार्ग दर्शन करेंगे।
भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महानगर के सभी मंडलों में मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यक्रम आते हैं, लेकिन समन्वय के अभाव में सभी मंडलों के कार्यक्रमों की सूचना मीडिया को नहीं मिल पाती। इसी कारण प्रदेश नेतृत्व ने मंडल स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यशाला में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के साथ ही पूर्व में इस पद पर रहे वरिष्ठ लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।


अश्वनी शर्मा ने बताया कि मुरादनगर देहात मंडल में अंकुर तोमर, मुरादनगर शहर में विपिन गर्ग, गोविंदपुरम राजीव त्यागी, राजनगर योगेश कुमार शर्मा, कविनगर में शैलेष पांडेय, भौपुरा में अनवार चौधरी, शालीमार गार्डन में देवेंद्र दूबे, लाजपतनगर में अभिषेक सिंह, ब्रिज विहार में रोशन कुमार, वसुंधरा में धर्मेंद्र ठाकुर, इंदिरापुरम में ब्रजेश ठाकुर, खोड़ा में केके अवस्थी, अर्थला में रोहित जैन, नंदग्राम में अंकित राजपूत, क्रासिंग में बृजेश मिश्रा, शहर मंडल में शरद तितौरिया, गांधीनगर में सिद्धार्थ गुप्ता, विजयनगर में राजीव दिवाकर तथा प्रताप विहार मंडल में जगदीश शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *