Dainik Athah

कल्याण सिंह को देखने पीजीआई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं।


राजधानी के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह की किडनी की काम करने की शक्ति काफी कम हो गयी है। इस कारण उनकी लगातार डायलेसिस की जा रही है। बावजूद इसके स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। वह लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर हैं। इसके साथ ही उनकी लगातार डायलिसिस हो रही हैं। सीसीएम कार्डियोलॉजी , नेफ्रोलाजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।


मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार वालों से भी बात की। उनका हाल जानने के लिए पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। इससे पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन समेत अन्य नेता पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *