Dainik Athah

आधुनिक भारत की त्रिवेणी है पश्चिम: अरविंद कुमार शर्मा

अथाह संवाददाता
साहिबाबाद। गाजियाबाद को आधुनिक भारत की त्रिवेणी की संज्ञा देते हुए गाजियाबाद की भूमि को अरविंद कुमार शर्मा ने प्रणाम किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने को जहां किसान बताया वही किसान से, खेती से व्यापार और उद्योग के रास्ते से इस क्षेत्र तरक्की का मार्ग बताया।
रविवार को आईटीएस मोहन नगर में राष्ट्रीय व्यापार संगठन और लोक प्रहरी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान बोलते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन की शुरूआत गाजियाबाद जिंदाबाद से की। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में आए हुए अभी 6 महीने हुए हैं वहीं प्रदेश में उपाध्यक्ष बने मात्र 2 सप्ताह ही हैं ऐसे में पहली बार गाजियाबाद आगमन पर यह कार्यक्रम उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का पश्चिम ऐसा क्षेत्र है जहां गंगा- जमुना है तथा रामायण और महाभारत का भी इसी क्षेत्र का संबंध है, इसलिए मन था कि सबसे पहले पश्चिम की धरती को नमन करू।
उन्होंने गाजियाबाद की तुलना त्रिवेणी से करते हुए कहा कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की त्रिवेणी यहां देश की आजादी के बाद सालों ने खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम पश्चिम क्षेत्र 1 किसानों ने किया। और जब उद्योग लगाने के लिए जमीन की आवश्यकता पड़ी तो किसानों ने आगे बढ़कर उद्योग लगाने के लिए जमीन दी जिसके कारण गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना पाया।
अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत की त्रिवेणी कोई है तो वह पश्चिम और गाजियाबाद है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसान के बेटे हैं और किसान से खेती, खेती से व्यापार ओर उद्योग का रास्ता निकलता है। पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण जहां कृषि और खेती में मूल्य वृद्धि नहीं हो सकी है, जिससे कारण 25- 30 सालों में कृषि क्षेत्र पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब उत्तर प्रदेश में मानव बल की गुणवत्ता कि और उसका सम्मान मिलता था किंतु सरकारों की गलत नीति, गलत शिक्षा नीति के कारण सम्मान खत्म हुआ।


उन्होंने कहा कि अब यहां से दूसरी हरित क्रांति की शुरूआत करनी होगी जिससे किसानों को कृषि, युवाओं को रोजगार, नौकरी और नए उद्योगों का आगमन पश्चिम क्षेत्र में हो। इसके साथ-साथ गाजियाबाद की पुरानी पहचान को वापस गाने की शुरूआत की जाएगी।
इससे पूर्व राष्ट्रीय व्यापार संगठन के व्यापारियों और लोक प्रहरी संस्था के पदाधिकारियों ने भी न अरविंद कुमार शर्मा का अभिनंदन किया।


कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व महापौर आशा शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र त्यागी, हातिम सिंह नागर आदि ने अपने उद्बोधन देकर एके शर्मा के प्रथम गाजियाबाद आगमन पर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित राकेश शर्मा, डॉ अशोक नागर, पंडित अशोक भारती, प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिला अध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, जिला संयोजक गौरव गर्ग, हिमांशु शर्मा, अजय सिंगल, शलभ सिंगल, संदीप त्यागी, प्रवीण भाटी, विकास चुग, रामनिवास बंसल, पार्षद पदम चौधरी, सुखबीर ठाकुर, सुरेश सिंह, हरिओम गुप्ता, ओम दत्त कौशिक, कपिल गर्ग, मुनेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने किया।

अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा अभिनंदन समारोह में
रविवार को आईटीएस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां ऐसी ना चलने के कारण आए हुए अतिथियों और व्यापारियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वही सभागार के अंदर कुछ ही समय लोग बैठ पाते गर्मी से बेहाल होकर बाहर लोबी में आकर खड़े हो जाते यह क्रम लगभग 3 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान अव्यवस्थाओं पर क्या विधायक सुनील शर्मा ने लोगों को मंच से उतरने का आग्रह किया वही भाजपा जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने भी ऐसी ना चलने और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की हालांकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार शर्मा ने भीषण गर्मी और उमस के दौरान वहां उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और एसी ना चलने की बात को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं कुछ लोग एसी ना चलने के पीछे किसी की साजिश मान रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *