Dainik Athah

मुरादनगर नगर पालिका को 6 महीने बाद मिला ईओ

खोड़ा व मुरादनगर नगर पालिका को मिले नये ई
– खोड़ा में केके भड़ाना के स्थान पर केके मिश्रा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। जिले की खोड़ा मकनपुर एवं मुरादनगर नगरपालिका को नए अधिशासी अधिकारी मिले हैं। मुरादनगर नगर पालिका में साढ़े छह माह बाद कोई अधिशासी अधिकारी मिला है।


उत्तर प्रदेश शासन ने मुरादनगर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर अभिषेक कुमार की नियुक्ति की है। इसके साथ ही खोड़ा मकनपुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार बढ़ाना का तबादला हमीरपुर जिले की राठ नगर पालिका में इसी पद पर किया है। राठ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात कृष्ण कांत मिश्रा को इसी पद पर उड़ान मकनपुर नगर पालिका में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *