Dainik Athah

अशोक मोंगा स्थानीय निकाय पवन गोयल व्यावसायिक एवं संजय कश्यप एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक नियुक्त

भाजपा ने प्रकोष्ठो के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक किए नियुक्त

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विभिन्न प्रकोष्ठो के संयोजक एवं चार चार सह संयोजक नियुक्त किए हैं।
शनिवार को देर शाम की गई इस घोषणा में कानून एवं विधि प्रकोष्ठ का संयोजक प्रशांत अटल सह संयोजक के रूप में रणजीत कुशवाहा, पंकज गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता एवं अरविंद सिंह नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में अनिल कुमार मिश्रा को संयोजक, चंद्र भूषण पांडे, राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं मेरठ के डॉक्टर मनोज सिवाच को सह संयोजक नियुक्त किया है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ में ओपी मिश्रा को संयोजक , प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह, नीरज गुप्ता , गाजियाबाद के पवन गोयल एवं संभव सील को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ अभय मणि त्रिपाठी, सह संयोजक डॉ वीरेंद्र सिंह चौधरी , डॉ अशोक सिंह, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी एवं डॉ महेंद्र पाल सिंह लोधी को नियुक्त किया है। आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक सुधीर हलवासिया, सह संयोजक प्रदुमन नारायण जायसवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता सहारनपुर ,एवं संजीव पाठक बॉबी को नियुक्त किया है। व्यापार प्रकोष्ठ में विनीत अग्रवाल शारदा को संयोजक तथा सह संयोजक के रूप में सुनील रामा, मुकुंद मिश्रा, अनूप चंद गुप्ता, राजकुमार शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक डीके शर्मा बुलंदशहर को नियुक्त किया है। सह संयोजक आलोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामचंद्र मिश्रा एवं पुरुषोत्तम पांडे को नियुक्त किया गया है।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक कर्नल राजीव रावत सहारनपुर, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर एवं राखी को नियुक्त किया गया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक रवि सतीजा, सह संयोजक मीरा वर्षा सिन्हा, दीपक सिंह, मानसी द्विवेदी, गौरव अवस्थी। बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक आरडी पाल,सह संयोजक शिप्रा शुक्ला, मोहन लाल कोरी, हरिचरण चोकरिया। शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक एमएलसी श्री चंद शर्मा, सह संयोजक एमएलसी उमेश द्विवेदी, यादवेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव व हरिशंकर गंगवार को नियुक्त किया है।
पंचायत प्रकोष्ठ का संयोजक रमेश सिंह, सह संयोजक महेश नारायण तिवारी, सुंदरलाल तेवतिया, संजय दुबे एवं प्रदीप भाटी को नियुक्त किया गया है। मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक जयप्रकाश निषाद सांसद , सह संयोजक राकेश बिंद, बॉबी कश्यप, रामकरण निषाद, किरण लोधी निषाद को नियुक्त किया है।


स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक अमित अग्रवाल , सह संयोजक रामगोपाल मोहले, अतुल दीक्षित, अशोक मोंगा गाजियाबाद व नागेंद्र गामा दुबे को नियुक्त किया है। एनजीओ प्रकोष्ठ का संयोजक संदीप साहू, सह संयोजक संजय कश्यप गाजियाबाद, देव त्रिपाठी, सुनील जैन एवं नीतू चौधरी को नियुक्त किया है। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का संयोजक केएल अरोड़ा सहारनपुर, सह संयोजक के रूप में राम जियावन मौर्य, राधेश्याम श्रीवास्तव, मानसिंह को नियुक्त किया गया है।
लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक कुश पुरी मुजफ्फरनगर, सह संयोजक जगमोहन गुप्ता, आशुतोष शर्मा, लोकेश रस्तोगी व राजेश त्रिवेदी को नियुक्त किया है। शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का संयोजक दिवाकर मिश्रा, सह संयोजक अजय सिंह, पवन अग्रवाल, पवन चौहान , मलय शर्मा को नियुक्त किया है। प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक राजेश सिंह, सह संयोजक अनुराग श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला, डॉ वीरेंद्र सिंह , जितेंद्र राव को नियुक्त किया है। रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ का संयोजक अजीत सिंह, सह संयोजक शिव शंकर सैनी, हरचरण लाल गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता , संजय वर्मा को नियुक्त किया है । श्रम प्रकोष्ठ का संयोजक भूपेश अवस्थी , सह संयोजक के रूप में दिनेश बाजपेई , अभय सिंह, नंदलाल। दिव्यांग प्रकोष्ठ का संयोजक उत्तम ओझा, सह संयोजक के रूप में अभिषेक, हीरा सरोज, अवनीश प्रजापति को नियुक्त किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *