Dainik Athah

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने की टीम की घोषणा

गाजियाबाद की रुचि गर्ग प्रदेश मंत्री वह सुचिता पाठक कक्कड़ सोशल मीडिया प्रमुख बनी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने शनिवार को अपनी प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। टीम में आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री , आठ मंत्री समेत 24 पदाधिकारी बनाए गए हैं। गाजियाबाद के हिस्से में प्रदेश मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी का पद आया है।


टीम में डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, रीता शास्त्री, कल्पना तिवारी, अस्मिता चंद्र ठाकुर, दीक्षा गंगवार, बबीता चौहान, प्रमोद कुमारी राजपूत को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही महामंत्री पद पर रश्मि रावल, उषा मौर्य एवं डॉ कृतिका अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश मंत्री पद पर दीक्षा माहेश्वरी, गाजियाबाद से रुचि गर्ग, नूतन शर्मा, डॉक्टर ममता पांडे, कविता यादव, विजया तिवारी, आकांक्षा सोनकर एवं मोनिका चौधरी कलहर की नियुक्ति की गई है। सोनिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में रमा सिंह, चेतना पांडे प्रदेश मीडिया प्रभारी सुचिता पाठक कक्कड़ गाजियाबाद को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तथा सुमनलता जायसवाल को शोध विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *