Dainik Athah

डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

– खचाखच भरे जिला पंचायत कार्यालय में
– बाद में ममता त्यागी ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ
– सांसद सत्यपाल सिंह, अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, धर्मेश तोमर, सुनील शर्मा, भाजपा जिला- महानगर अध्यक्ष, धौलाना विधायक समेत अनेक नेताओं ने किया संबोधित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बसंत त्यागी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर कई विधायकों, सांसदों के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थी। सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ममता त्यागी ने कहा कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता है। वे सभी जिला पंचायत सदस्यों को साथ लेकर बगैर भेदभाव के जिले का विकास करवायेंगी। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। ममता त्यागी ने भी सभी जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस मौके पर सांसद डा. सत्यपाल सिंह, अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, मोहम्मद असलम, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, मोदीनगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, लोनी चेयरमैन रंजीता धामा समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किये तथा अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, लोनी के पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, करतार सिंह निठौरा, तरुण शर्मा, ईश्वर मावी, प्रदीप कसाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील निठौरा, देवेंद्र चौधरी, जितेन्द्र चितौड़ा, अरुण त्यागी, विपिन त्यागी, नवीन जायसवाल, समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


– शपथ ग्रहण के बाद पहली बोर्ड बैठक का आयोजन
शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत सभागार में पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ममता त्यागी ने की। बोर्ड बैठक में विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य शौकेंद्र चौधरी, अमरपाल प्रधान, आसिफा, अनिल कुमार, दया, मीनू यादव, अमित त्यागी, प्रिया सिंह, बबली, नसीम बेगम, रजनी, परमिता कसाना, अंशु मावी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *